फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fake ghee manufacturing factory busted wrappers and chemicals found in two houses

Kanpur: नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो मकानों से रैपर और केमिकल मिले, हजारों लीटर माल बरामद, संचालक फरार

Sat, 21 Feb 2026 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:47 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर और पनकी क्षेत्र में खाद्य विभाग ने छापेमारी कर नकली घी बनाने के दो बड़े अड्डों का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में केमिकल, कच्चा माल और नामी ब्रांडों के रैपर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Fake ghee manufacturing factory busted wrappers and chemicals found in two houses
नकली घी फैक्टरी की जांच करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में खाद्य विभाग की टीम ने कल्याणपुर आवास विकास-3 और पनकी स्थित मकानों में चल रही नकली घी बनाने की दो फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। टीम ने मौके से हजारों लीटर तैयार घी, ब्रांडेड नामों के रैपर, केमिकल और निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद की है। माल सीज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रिहायशी इलाकों में मिलावटी घी तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। खाद्य विभाग की दो टीमें शुक्रवार शाम छापेमारी करने पहुंच गईं। मौके पर चारों तरफ टिन के डब्बे और ड्रम में भरा घी और कच्चा माल मिला।

विज्ञापन

ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था नकली घी
यही नहीं अलग-अलग एक्स्ट्रा फ्रेश और कुकिंग मीडियम नाम के रैपर मिले। कोई कर्मचारियों सही जानकारी नहीं दे पाया। दोनों यूनिट के संचालक अमन गुप्ता से लाइसेंस मांगा तो आरोपी ने खुद को बीमार बताकर टीम से बातचीत किए बिना चला गया। अधिकारियों का मानना है कि नकली घी को ब्रांडेड पैकिंग में भरकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

Kanpur Fake ghee manufacturing factory busted wrappers and chemicals found in two houses
नकली घी फैक्टरी से बरामद सामान - फोटो : amar ujala

एक ही संचालक, दो ठिकाने, जांच जारी
सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर एक ही व्यक्ति फैक्टरी संचालित कर रहा था। एक टीम कल्याणपुर और दूसरी पनकी में जांच कर रही है। नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन




18 लाख का तेल और 87 हजार की कचरी पकड़ी
होली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को 13,972 लीटर खाद्य तेल पकड़ा। वहीं तिवारीपुर, जाजमऊ स्थित एक कचरी फैक्टरी से 1,350 किलो रंगीन कचरी बरामद की। अत्यधिक कृत्रिम रंग पाए जाने की आशंका पर नमूना लेकर पूरी खेप जब्त कर ली गई। दोनों के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

Kanpur Fake ghee manufacturing factory busted wrappers and chemicals found in two houses
छापेमारी के दौरान पकड़ी गई कचरी - फोटो : amar ujala

कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
टीम ने 18,15,110 रुपये का खाद्य तेल और 87,750 रुपये की कचरी पकड़ी है। अभियान में अब तक जब्त खाद्य पदार्थों का कुल अनुमानित मूल्य 19,02,860 बताया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed