{"_id":"6463c1287c6cd90dbc039316","slug":"kanpur-fake-100-100-notes-deposited-in-banks-rbi-lodged-fir-against-pnb-manager-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बैंकों में जमा हुए 100-100 के जाली नोट, आरबीआई ने पीएनबी के मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बैंकों में जमा हुए 100-100 के जाली नोट, आरबीआई ने पीएनबी के मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
Tue, 16 May 2023 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 May 2023 11:15 PM IST
सार
आरबीआई ने पीएनबी पांडुनगर और यूनियन बैंक सर्वोदयनगर के शाखा प्रबंधकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरकारी खजाने में 100-100 के 28 जाली नोट जमा कराने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में दो बैंक शाखाओं में जाली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक पांडुनगर और यूनियन बैंक सर्वोदयनगर में सौ-सौ के 28 जाली नोट करेंसी चेस्ट तक पहुंच गए। इस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दोनों शाखा के मैनेजरों के खिलाफ काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरबीआई के दावा अनुभाग के प्रबंधक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पीएनबी पांडुनगर और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सर्वोदयनगर शाखा से मार्च 2023 तक करेंसी चेस्ट में सौ-सौ के 29 जाली नोट पहुंचे। इनमें पीएनबी की पांडुनगर शाखा से दो बार में 100 रुपये के 14 व नौ जाली नोट भेजे गए, जबकि यूनियन बैंक की सर्वोदयनगर शाखा से पांच जाली नोट भेजे गए। चूंकि ज्यादातर शाखाओं में नकली नोट पकड़ने के लिए मशीनें मौजूद हैं।
विज्ञापन
साथ ही बैंक स्टाफ को असली और जाली नोट में फर्क करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में इस बात की जांच की जाएगी कि नकली नोट जमा करने में कहीं बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की भूमिका तो नहीं। इसी को देखते हुए आरबीआई ने दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर काकादेव विनय शर्मा ने बताया कि दोनों बैंक के अधिकारियों से पूछताछ के बाद कर्मचारियों-अधिकारियों और जमा कराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन