{"_id":"6974fa7392adf609fe086026","slug":"kanpur-excise-department-negligence-28-liquor-shops-found-serving-alcohol-without-permission-2026-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आबकारी विभाग की लापरवाही... बिना अनुमति शराब पिलाते मिले 28 ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आबकारी विभाग की लापरवाही... बिना अनुमति शराब पिलाते मिले 28 ठेके
Sat, 24 Jan 2026 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:29 PM IST
सार
Kanpur News: कमिश्नरी पुलिस के तीन घंटे चले अभियान में सार्वजनिक जगहों पर 1901 नशेबाज पकड़े गए।
विज्ञापन
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमिश्नरी पुलिस की जांच में आबकारी विभाग की लापरवाही मिली है। शुक्रवार देर रात सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते हुए 1901 नशेबाज पकड़े गए हैं, जिनमें से 1039 के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बिना अनुमति के अपने यहां बिठाकर शराब पिलाने में 28 ठेकों को नोटिस जारी किया है। यह अभियान सड़क या अन्य सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ जारी रहेगा।
विज्ञापन
शहर में सार्वजनिक जगहाें पर शराब पीकर मारपीट, गालीगलौज करने ओर छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सड़क या गाड़ी में बैठकर शराब पीने से सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ है। इन समस्याओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने शनिवार की शाम सात से 10 बजे तक चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिए। इसमें डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थानेदार और चौकी प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
एकाएक फोर्स के ठेकों पर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। शराब खरीदने पहुंचने लोग भाग निकले। काफी संख्या में लोग कार और ठेकों के बाहर लगने वाली अन्य दुकानों में शराब पीते मिले। पुलिसकर्मियों ने 655 लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आए।
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने में सबसे अधिक किदवईनगर में 34 लोग पकड़े गए। हर थानेदार को उनके क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। इस दौरान 862 शराबियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। शराब पीकर वाहन चलाने में 384 का चालान हुआ।