फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur EPS 95 pensioners protest demand Rs 7500 pension and Ayushman Yojana submit four point memorandum

Kanpur: ईपीएस-95 पेंशनरों का प्रदर्शन, 7500 रुपये पेंशन और आयुष्मान योजना की मांग, चार सूत्री सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Nov 2025 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Nov 2025 11:04 AM IST
सार

Kanpur News: ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पेंशनरों ने भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदयनगर के बाहर प्रदर्शन कर 7500 रुपये मासिक पेंशन और आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Kanpur EPS 95 pensioners protest demand Rs 7500 pension and Ayushman Yojana submit four point memorandum
पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदयनगर के बाहर पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय को सौंपा गया। पेंशनरों को 7500 रुपये पेंशन महंगाई भत्ता के साथ देने, आयुष्मान योजना के तहत पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन

इस संबंध में तीन-चार दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि सरकार केवल आश्वासन देकर पेंशनरों के मुद्दे टालती आ रही है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राजावत, राज नारायण द्विवेदी, सुधा निगम, जय रूप सिंह परिहार, सुभाष चौबे, अशोक कुमार यादव, जीपीसी मिश्रा, जीपी पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed