फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Engineer's Wife Duped of ₹40 Lakhs Under Pretext of Profits

Kanpur: मुनाफे का झांसा दे इंजीनियर की पत्नी के 40 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 09:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Engineer's Wife Duped of ₹40 Lakhs Under Pretext of Profits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी में निवेश पर 40 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न का झांसा देकर पनकी के पैराडाइज ग्रीन अपार्टमेंट, बी-ब्लॉक निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर बृजेश द्विवेदी की पत्नी शालिनी देवी के 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। शालिनी की शिकायत पर उनके पड़ोसी नितिन कुमार शर्मा उर्फ सनी के खिलाफ पनकी थाने में आपराधिक विश्वासघात और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शालिनी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस के फ्लैट में नितिन कुमार शर्मा परिवार के साथ रहता है। नितिन और उसकी पत्नी नीतू शर्मा का उनके घर आने-जाने के कारण घनिष्ठता बढ़ गई। नितिन ने उन्हें बताया कि वह स्वरूपनगर और आर्यनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी का काम करता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने पर वह 40 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के साथ पैसा लौटाने का झांसा दिया। विश्वास कर उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक में जमा 40 लाख रुपये निकाल कर पांच जनवरी 2024 को उसे दे दिया। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नितिन ने पैसा नहीं लौटाया और मांगने पर टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन


काफी कहने पर उसने 20-20 लाख के दो चेक और 16 लाख रुपये का एक चेक दिया जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। नितिन की करतूत से परेशान होकर उन्होंने डीसीपी वेस्ट से शिकायत की। पनकी थानाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed