फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Encroachment was removed and cleaning was done around Ramlala temple

Kanpur: रामलला मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाकर की गई सफाई, विशेष अभियान चलाकर की गई सफाई और फॉगिंग

Sat, 05 Apr 2025 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

रामनवमी के मद्देनजर रामलला मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाकर सफाइ कराई गई। विशेष अभियान चलाकर चार वार्डों में फॉगिंग भी कराई गई।

विज्ञापन
Kanpur: Encroachment was removed and cleaning was done around Ramlala temple
खाली कराया गया फुटपाथ व फॉगिंग हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के मद्देनजर शनिवार को नगर निगम ने रामलला मंदिर मुख्य मार्ग और उसके आसपास के चार वार्डों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सफाई कराने के साथ ही फॉगिंग भी हुई। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर जोन छह के प्रवर्तन दस्ते ने वार्ड 60 (रावतपुर), वार्ड 25 (नवीननगर काकादेव), वार्ड आठ (मसवानपुर) और वार्ड 54 (विनायकपुर) के अंतर्गत नमक फैक्टरी चौराहे से लेकर मामा तालाब तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसी तरह रामलला मंदिर मुख्य मार्ग में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। रामलला मंदिर के साथ ही इन चारों वार्डों में विशेष गैंग लगाकर झाड़ू लगवाकर कूड़ा उठवाया गया। दिनभर चले अभियान के बाद शाम को मसवानपुर, काकादेव, विजयनगर, गीतानगर, ख़्योरा वार्ड में फॉगिंग कराई गई।

विज्ञापन


जोन दो के अंतर्गत सफीपुर से सुभाषनगर तक मुख्य मार्गों, चौराहों सहित विशेष स्थलों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर अवैध ठेलों सहित अन्य दुकानें हटाई गईं। इस जोन के जोनल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इसी प्रकार की कार्यवाही नियमित रूप से करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed