फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Employees themselves had committed theft in the school, three arrested

Kanpur: कर्मचारियों ने ही की थी स्कूल में चोरी, तीन गिरफ्तार, 15.77 लाख बरामद

Mon, 12 Aug 2024 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 12:15 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर के सिंहपुर स्थित गौरव मेमोरियल स्कूल में हुई 16 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के पैसों से एक चोर जमीन खरीदने तो दो शेयर में निवेश करने का प्लान बनाए थे।

विज्ञापन
Kanpur: Employees themselves had committed theft in the school, three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर के सिंहपुर स्थित गौरव मेमोरियल स्कूल के कार्यालय से शुक्रवार रात हुई 16 लाख रुपयों की चोरी स्कूल के ही एक बस चालक ने पूर्व कर्मचारी व साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने स्कूल बस चालक और पुराने कंडक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 15.77 लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि एक ने जमीन खरीदने तो दो ने चोरी के माल को कुछ समय के लिए शेयर मार्केट में लगाने का प्लान बनाया था। हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने तीनों को सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान के आधार पर धर दबोचा। सिंहपुर स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि स्कूल के ऑफिस की एक अलमारी में कर्मचारियों व शिक्षकों के वेतन के 16 लाख रुपये रखे थे। शुक्रवार रात चोरों की स्कूल की खिड़की काटकर अलमारी के लॉकर में रखे 16 लाख रुपये पार कर दिए थे। इस मामले में शनिवार को स्कूल के सीनियर कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वारदात के दौरान स्कूल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध भी कैद हुए। इसी आधार पर नामजद बैरी कल्याणपुर निवासी बस चालक दीपक कुमार गौतम व गंभीरपुर कछार निवासी अमित के साथ गांव में रहने वाले विक्रम उर्फ़ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 15.77 लाख रुपए बरामद किए। एक आरोपी चोरी की रकम से जमीन खरीदना चाहता था। जबकि दो अन्य आरोपी चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाना चाहते थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed