फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Emergency delivery took place in the train GSVM doctors saved the lives of mother and twin babies

Kanpur: ट्रेन में हुई आपात डिलीवरी, GSVM के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई मां और जुड़वां बच्चों की जान

Sat, 02 Aug 2025 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

Kanpur News: मालदा एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा के बाद, एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में कानपुर के जीएसवीएम अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन कर मां और जुड़वां बच्चों की जान बचाई।

विज्ञापन
Kanpur Emergency delivery took place in the train GSVM doctors saved the lives of mother and twin babies
जानकारी देते दंपती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार से दिल्ली जा रही मालदा एक्सप्रेस में सवार एक आठ माह की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर जच्चा और उसके जुड़वां बच्चों की जान बचाई। डॉक्टरों की तत्परता और टीम वर्क ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।

विज्ञापन

बिहार के खगड़िया निवासी जिनैन कुमार अपनी पत्नी मधुमिता (27) के साथ अपनी तीन वर्षीय बेटी के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन के कानपुर के पास पहुंचने पर मधुमिता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। बच्चेदानी की थैली फटने और नाल बाहर आने की स्थिति को देखते हुए पति ने आनन-फानन में महिला को अपर इंडिया जच्चा-बच्चा अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

महिला को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया
लगभग 11:55 पर अस्पताल पहुंची महिला की जांच डॉ. नीना गुप्ता ने की, जिसमें जुड़वां बच्चों और आपातकालीन स्थिति का पता चला। यह एक गंभीर स्थिति थी, जिसमें बच्चों की मृत्यु की संभावना 37-42% तक होती है। इसलिए महिला को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। महिला में खून की कमी को देखते हुए ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. लुबना खान से भी संपर्क किया गया।

विज्ञापन

मां और दोनों नवजात स्वस्थ
डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. नूर और डॉ. सुगंधा की टीम ने दोपहर एक बजे ऑपरेशन शुरू किया और 1:20 तथा 1:22 बजे दो स्वस्थ जुड़वां पुत्रों का सुरक्षित जन्म कराया। चिकित्सकों की सूझबूझ और टीम वर्क से मां और दोनों नवजात स्वस्थ हैं। यह घटना अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्परता का एक सुंदर उदाहरण बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed