फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Eligibility for PM Awas Scheme Now Decided in Open Meetings Over 16000 Needy Individual Hope for Relief

Kanpur: अब खुली बैठक में तय होगी पीएम आवास की पात्रता, 16 हजार से अधिक जरूरतमंदों को राहत की आस, पढ़ें डिटेल

Wed, 06 May 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 06 May 2026 11:49 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 16 हजार से अधिक परिवारों की पात्रता का फैसला अब ग्राम सभा की खुली बैठक में सार्वजनिक रूप से होगा।

विज्ञापन
Kanpur Eligibility for PM Awas Scheme Now Decided in Open Meetings Over 16000 Needy Individual Hope for Relief
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के घर का सपना देख रहे 16 हजार से अधिक परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब पूरी पात्रता ग्राम सभा की खुली बैठक में तय होगी। यानी गांव की चौपाल पर ही यह फैसला होगा कि कौन सच में हकदार है और कौन सूची से बाहर होगा। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 31 दिसंबर 2024 से सर्वे शुरू हुआ था।

विज्ञापन

यह कार्य फरवरी 2026 में पूरा हो गया है। हाल में शासन ने पात्रता तय करने के नियम में बदलाव किया है। पहले केंद्र सरकार की ओर से सभी ग्राम पंचायतों को आवेदकों की सूची भेजी जाएगी।  इसके बाद ग्राम सभा की खुली बैठक में एक-एक नाम सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाएगा। यदि किसी नाम पर आपत्ति होती है तो ग्रामीण उसी समय विरोध दर्ज करा सकेंगे।

विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया से सुनिश्चित की जा सकेगी पारदर्शिता
आपत्ति मिलने पर पंचायत उसे ब्लॉक पोर्टल पर अपलोड करेगी। इसके बाद जिला स्तर की टीम फिर से सत्यापन कर रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी। अपात्र पाए जाने पर नाम सीधे सूची से बाहर होगा। इस पूरी प्रक्रिया में नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

योजना में मिलेंगे 1.20 लाख रुपये
पीएम आवास योजना के तहत हर पात्र लाभार्थी को कुल 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें 40 हजार की पहली किस्त, 70 हजार की दूसरी और 10 हजार अंतिम किस्त दी जाएगी। इसके अलावा 90 दिन की मजदूरी के लिए 21,330 और शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये अलग से मिलेंगे। जहां ग्रामीण योजना के लाभार्थी इंतजार में हैं वहीं शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को धनराशि पहले ही मिल चुकी है।

विज्ञापन

ब्लाॅकवार पीएम आवास के आवेदन संख्या
भीतरगांव- 4387
घाटमपुर- 3540
बिल्हौर 1925
पतारा- 1688
विधनु- 1160
सरसौल- 1038
चौबेपुर- 699
शिवराजपुर- 621
ककवन- 545
कल्याणपुर- 502

आवास का सर्वे कराकर सूची शासन को भेज दी गई है। अब पात्रता के नियमों में बदलाव किया गया है। खुली बैठक में लाभार्थी चयनित होगा।  -आलोक कुमार, परियोजना निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed