{"_id":"6849c3fda5ebea0fab0d7592","slug":"kanpur-electricity-theft-detected-in-five-houses-in-kuli-bazar-report-filed-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कुली बाजार में पांच घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, दर्ज की गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कुली बाजार में पांच घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, दर्ज की गई रिपोर्ट
Wed, 11 Jun 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:29 PM IST
सार
Kanpur News: केस्को की टीम ने कुली बाजार में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पकड़ी गई बिजली चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केस्को की रेड टीम ने बुधवार को चीनापार्क के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लाइन लॉस को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में चेकिंग के दाैरान पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसका कुल भार करीब 10 किलोवाट था। सभी मामलों में घरेलू कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पकड़ी गई बिजली चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कुलीबाजार निवासी अब्दुल सकूर, शाहीन, राना बेगम, अरशद और शादाब के यहां दो-दो किलोवाट की चोरी पाई गई। विभाग ने सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। यह कार्रवाई प्रबंध निदेशक केस्को के निर्देश पर की गई है।