फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Electrician killed in collision with speeding e-rickshaw

Kanpur: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत, मचा कोहराम

Sun, 05 Oct 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Electrician killed in collision with speeding e-rickshaw
घनश्याम वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नाला रोड पर खड़े ग्वालटोली निवासी इलेक्ट्रीशियन घनश्याम वर्मा (57) की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। उनके इकलौते बेटे अंकित वर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे पिता बहन नेहा के साथ स्कूटी से मीट लेने चमनगंज के नाला रोड पर गए थे। सामान लेने के बाद पिता सड़क किनारे खड़े थे और बहन स्कूटी स्टार्ट कर रही थी। तभी चमनगंज की ओर से आए ई-रिक्शे से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा चालक हादसे के बाद सीसामऊ बड़ा चौराहा की ओर भाग निकला। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक को थाने के पास कुछ लोगों ने पकड़कर छोड़ दिया था। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी और बेटी पूजा शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की गिरफ्तार के लिए कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Electrician killed in collision with speeding e-rickshaw
अनिल कुमार के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पल्लेदार की मौत
बिठूर थाना क्षेत्र में मंधना के नंगापुरवा निवासी पल्लेदार अनिल कुमार (45) की शनिवार रात नौ बजे जीटी रोड स्थित संतोषी मंदिर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अनिल की मौसी ने बताया कि वह लोडर चलाने के साथ पल्लेदारी भी करते थे। रात को काम से लौटने पर सड़क पार कर रहे थे तभी हादसे में के शिकार हो गए। बताया कि 28 सितंबर शनिवार को उनकी बहन माया की बीमारी से मौत हुई थी। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि वाहन का पता लगाने को सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed