फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur elderly woman suffering from mental illness took her own life by hanging herself

UP: 'तुम परेशान मत होना, मैं सोने जा रही हूं', बेटे से यह कह  बुजुर्ग महिला ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jun 2026 03:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 03:19 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के कोयला नगर में 30 साल से मानसिक बीमारी से जूझ रही बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उन्होंने अपने बेटे से सामान्य बातचीत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur elderly woman suffering from mental illness took her own life by hanging herself
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहीं 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शनिवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने बेटे से कहा कि तुम परेशान मत होना, मैं सोने जा रही हूं। कुछ देर बाद जब बेटा कमरे में पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

कोयला नगर निवासी अध्यापति एक पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट हैं। परिवार में पत्नी रंभा देवी (61), बेटा मनीष तिवारी और बेटी ज्योति तिवारी हैं। परिजन ने बताया कि रंभा देवी पिछले करीब 30 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चिकित्सक डॉ. उन्नति कुमार के यहां चल रहा था।

विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला शव
बताया गया कि उन्होंने बेटे से सामान्य बातचीत की और इसके बाद अपने कमरे में चली गईं।  कुछ समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed