फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Elderly man falls into open drain while throwing garbage, body found a kilometer away

Kanpur: कूड़ा फेंकते समय खुले नाले में गिरा बुजुर्ग, एक किमी दूर मिला शव

Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
सार

नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना नवाबगंज के परमियापुरवा इलाके की है। नाले के पास कूड़े से भरी बोरी पड़ी मिली।

विज्ञापन
Kanpur: Elderly man falls into open drain while throwing garbage, body found a kilometer away
परमियापुरवा मे खुला नाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज के परमियापुरवा इलाके में मंगलवार को कूड़ा फेंकने घर से निकला बुजुर्ग नाले में फिसल कर गिर गया। परिजनों ने काफी देर तक उनकी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला जबकि कूड़ा भरी बोरी नाले के किनारे पड़ी मिली। कई घंटे बाद चिड़ियाघर तिराहे के पास नाले में बुजुर्ग का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ख्योरा निवासी रज्जन लाल (69) की मोहल्ले में पंचर की दुकान थी। कुछ समय से अस्वस्थता के चलते वह घर पर ही रहते थे। उनकी पत्नी सौभाग्यवती फजलगंज स्थित फैक्टरी में नौकरी करती हैं। बेटे आशीष ने बताया कि चार जून को पिता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और धीरे-धीरे चलने-फिरने की हिदायत दी थी। मंगलवार दोपहर रज्जन ने घर की सफाई की और बोरी में कूड़ा भरकर फेंकने के लिए निकले थे लेकिन कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटे। परिजनों और पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नाले के पास कूड़े से भरी बोरी पड़ी मिली। इससे आशंका गहरा गई कि कहीं वह नाले में तो नहीं गिर गए। इसी बीच सूचना मिली कि चिड़ियाघर तिराहे पर नाले में एक शव फंसा है। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त की। आशीष के अनुसार बारिश के कारण नाले के किनारे फिसलन थी। आशंका है कि कूड़ा फेंकते समय पैर फिसलने से पिता नाले में जा गिरे हों। आसपास के लोगों ने भी बताया कि नाला ढका न होने से हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed