Kanpur: सेंट्रल स्टेशन से जाने वाली आठ ट्रेनें निरस्त, 10 ट्रेनों को किया गया री-शेड्यूल, ये रही पूरी जानकारी
लखनऊ मंडल के अमौसी यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 10 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ मंडल के अमौसी यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने आठ ट्रेनें आठ और नौ अक्तूबर को निरस्त की हैं। साथ ही 10 ट्रेनों को री-शेड्यूलिंग और छह का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन से होकर आती-जाती हैं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 11109 व 11110 नौ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 22453 आठ अक्तूबर और 22454 नौ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 12180 और 12179 आठ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 51813 और 51814 आठ अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ आठ अक्तूबर को सेंट्रल से दोपहर 12:20 की जगह शाम 5:20 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 14124 कानपुर सेंट्रल-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ नौ अक्तूबर से लखनऊ से 40 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। यह ट्रेन 10 व 11 अक्तूबर को सेंट्रल स्टेशन से शाम 5:30 बजे की जगह 6:30 बजे रवाना होगी। 64255 उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल 10 व 11 अक्तूबर को प्रारंभिक स्टेशन से शाम 05:15 की जगह 6:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह सात और ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। साथ ही 24 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग स्टेशनों पर कॉसन लेकर चलाया जाएगा।
अमौसी पर ठहराव नहीं
रेलवे ने छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया है। ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ आठ अक्तूबर को उन्नाव-मानकनगर-लखनऊ की जगह उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ होकर, 12103 पुणे-लखनऊ सात अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ होकर चलेगी। वहीं आठ व नौ अक्तूबर को पांच ट्रेनों का अमौसी स्टेशन पर ठहराव स्थगित किया गया है।