{"_id":"6937009462b45c21e706b3d5","slug":"kanpur-eight-lakh-rupees-stolen-by-cutting-shutters-with-gas-cutters-in-cloth-market-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कपड़ा बाजार में गैस कटर से शटर काटकर आठ लाख पार, व्यापारियों ने पुलिस पर गश्त न करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कपड़ा बाजार में गैस कटर से शटर काटकर आठ लाख पार, व्यापारियों ने पुलिस पर गश्त न करने का लगाया आरोप
Mon, 08 Dec 2025 10:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा बाजार में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
जनरलगंज कपड़ा बाजार में रविवार देर रात चोरों ने गैस कटर से साड़ी की दुकान का शटर काटकर आठ लाख रुपये पार कर दिए। सुबह दुकान पहुंचे मालिक ने शटर कटा देखा तब चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पहुंचे कपड़ा कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगा हंगामा किया।
साकेतनगर निवासी रमेश चंद्र की जनरलगंज में विनोद साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। उन्हें हार्ट की बीमारी होने के कारण लखनऊ स्थित अस्पताल में एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। तब से बेटा हिमांशु दुकान संभाल रहा है। हिमांशु के अनुसार शनिवार रात दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार बंदी के कारण दुकान नहीं खुली। देर रात चोरों ने शटर को गैस कटर से काटा। इसके बाद दुकान में लगे कांच के गेट को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। गल्ले में रखे आठ लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। सुबह हिमांशु कर्मचारियों के साथ दुकान पहुंचे तो शटर में चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरी की सूचना पर कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने बाजार में गश्त न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर बादशाहीनाका थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसीपी कलक्टरगंज आनंद कुमार ओझा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।