फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Efforts to build a new Ganga bridge are in full swing MLA meets owners of houses falling in the area

Kanpur: नए गंगापुल के निर्माण की कवायद तेज, विधायक जद में आ रहे मकानों के मालिकों से मिले, मुआवजे का आश्वासन

Sat, 06 Sep 2025 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: विधायक ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जो भी उचित मुआवजा होगा वह सभी मिलेगा। उनका प्रयास होगा कि कम से कम मकानों को नुकसान हो। इस दौरान मौजूद सेतु निगम के सहायक मैनेजर सागर कुमार कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी करते हुए लोगों का कम नुकसान हो इसको लेकर वार्ता की।

विज्ञापन
Kanpur Efforts to build a new Ganga bridge are in full swing MLA meets owners of houses falling in the area
सेतु निगम के अधिकारियों से मिल कर जानकारी लेते सदर विधायक पंकज गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में क्षतिग्रस्त पुराने गंगापुल से 50 मीटर दूरी पर मिश्रा कॉलोनी छोर पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम 1196 मीटर लंबा नया गंगापुल बनाएगी। नये पुल के सर्वे का काम पूरा होने के बाद निर्माण की कवायद तेज हो गई है। पुल निर्माण की जद में आने वाले भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होनी है। इसको लेकर शुक्रवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता पुल निर्माण की जद में आने वाले भवन स्वामियों से मिले और आश्वासन दिया कि उन्हें उचित मुआवजा दिलाएंगे।

विज्ञापन

इसके बाद में सेतु निगम के अधिकारियों से मिले और लोगों का कम से कम नुकसान हो, साथ ही उन्हें उचित मुआवजा मिले, इसको लेकर वार्ता की। सेतु निगम ने बताया गया कि मकानों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही मुआवजा राशि तय होगी। शुक्रवार को सदर विधायक मिश्रा कॉलोनी पहुंचे और जिन लोगों के मकान पुल निर्माण की जद में आ रहे हैं उनसे मिले। लोगों ने कहा कि कई दशक से वह यहां रह रहे हैं। पुल को यदि कहीं और से निकाला जाए, तो बेहतर होगा।

विज्ञापन

नक्शे के अनुसार 37 मकान मालिक चिन्हित
इस पर विधायक ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जो भी उचित मुआवजा होगा वह सभी मिलेगा। उनका प्रयास होगा कि कम से कम मकानों को नुकसान हो। इस दौरान मौजूद सेतु निगम के सहायक मैनेजर सागर कुमार कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी करते हुए लोगों का कम नुकसान हो इसको लेकर वार्ता की। विधायक ने बताया कि पुल निर्माण के नक्शे के अनुसार 37 मकान मालिक चिन्हित किए गए है। लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि शनिवार को सभी से मूल दस्तावेज लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed