फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur bikru case ED questions Vikas Dubey morther

कानपुर: बिकरू कांड: विकास दुबे के माता-पिता से ईडी ने की पूछताछ 

Sun, 30 Jan 2022 10:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 Jan 2022 10:49 AM IST
सार

ईडी की टीम विकास दुबे की अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। ईडी की टीम ने विकास दुबे के माता-पिता से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन
Kanpur bikru case ED questions Vikas Dubey morther
सीबीआई और ईडी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बिकरू कांड हुए डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन मामले में कुछ न कुछ कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी विकास दुबे की अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में कुछ दिन पहले ही ईडी की टीम ने लखनऊ स्थित कार्यालय पर विकास दुबे के माता-पिता से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन


दो जुलाई 2020 की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे व उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने विकास समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं अब तक करीब पचास आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मामले में ईडी ने भी मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 30 दिसंबर को ईडी की तरफ से विकास दुबे के माता-पिता को शिवली में नोटिस रिसीव कराया गया था। जिसमें तीन जनवरी को बयान के लिए उपस्थित होने को कहा गया था। तय तारीख पर विकास दुबे के माता-पिता लखनऊ स्थित दफ्तर पहुंचे। जहां पर नौ घंटे तक अफसरों ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दोनों लोगों को जितनी जानकारी थी वह सब अफसरों को बताई। जिसमें कई अहम तथ्य भी सामने आए। जिसके आधार पर ईडी जांच को आगे बढ़ा रही है। पूछताछ के बाद दोनों लोगों को ईडी ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed