{"_id":"6862aa1841c2e47f140920b4","slug":"kanpur-e-rickshaw-driver-along-with-his-companions-beat-up-a-scooty-rider-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ स्कूटी सवार को पीटा, फ्लैट में किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ स्कूटी सवार को पीटा, फ्लैट में किया पथराव
Mon, 30 Jun 2025 08:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:57 PM IST
सार
ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ स्कूटी सवार से मारपीट की। यही नहीं उसके फ्लैट में पथराव भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाजमऊ थानाक्षेत्र में स्कूटी ई-रिक्शा में छू गई। तभी ई रिक्शा चालक और उसके साथियों ने बाइक सवार को लोहे की रोड लेकर दौड़ा लिया। वह बचने के लिए बहन के फ्लैट में घुसे तो पथराव कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेंचबाग निवासी मो. फरदीन खान ने बताया उनकी बहन अमन फातिमा जाजमऊ के पोखरपुर में रहती है। बहन की डिलीवरी होने के लिए वह 29 जून को बहन के घर आए और फिर स्कूटी से हॉस्पिटल जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
फ्लैट में किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में ई रिक्शा से उनकी स्कूटी छू गई। जिससे आक्रोशित होकर ई रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उनकी लोहे की रोड से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट में किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
बचने के लिए वह अपनी बहन के फ्लैट में घुसे तो आरोपियों ने फ्लैट के बाहर जमकर पथराव किया। घर के बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी।
मारपीट करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को जाजमऊ इलाके से आरोपी गुड्डू पासवान और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।