{"_id":"6aff25762c88f693520ebf29","slug":"kanpur-dumper-runs-over-two-young-men-deaths-leave-families-devastated-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने दो युवकों को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने दो युवकों को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 19 Nov 2026 10:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:06 PM IST
सार
Kanpur News: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। दोनों पैदल टहलने निकले थे। हादसा पहाड़पुर चौकी के पास हुआ।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पहाड़पुर चौकी के पास बुधवार रात डंपर ने रोहित पासवान (32) और गोविंद कुमार (26) को रौंद दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के अनुसार दोनों रिश्ते में साढ़ू थे और मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
बिठूर के ब्रह्मनगर निवासी रोहित खेती-किसानी करते थे। वह अपने ममेरे साढ़ू कानपुर देहात के मूसानगर के लेवागंज निवासी गोविंद के साथ सेन पश्चिम पारा के बिनगवां मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद रात करीब 10 बजे वह पैदल बाजार की तरफ टहलने निकले थे। पहाड़पुर चौकी के पास डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क पर गिरे और डंपर के पहियों के नीचे आ गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिएभेज दिए। रोहित के परिवार में मां तारावती, पत्नी शालिनी, बेटा करन और छह भाई हैं। गोविंद की पत्नी शुभम पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। थानाप्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से डंपर और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
