{"_id":"6a054556bf4fc8e078002d62","slug":"kanpur-dumper-overturns-on-highway-cyclist-crushed-to-death-one-youth-critically-injured-10-km-traffic-jam-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: हाईवे पर ‘मौत’ बनकर पलटा डंपर, नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल, 10KM लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: हाईवे पर ‘मौत’ बनकर पलटा डंपर, नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल, 10KM लंबा जाम
Thu, 14 May 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 14 May 2026 09:16 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के जहांगीराबाद में डंपर पलटने से साइकिल सवार की दबकर मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल है। हादसे के कारण हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद के पास अनियंत्रित डंपर पलटने से एक साइकिल सवार की दबकर मौत हो गई। वहीं, घाटमपुर का अभिषेक (22) पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक को तुरंत घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने क्रेन से डंपर को सीधा कराकर किनारे कराया। इस दौरान दोनों ओर करीब दस किमी तक जाम लग गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन