{"_id":"67b0bd2d668a7cb2a00a2cf2","slug":"kanpur-due-to-financial-crisis-mason-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आर्थिक तंगी के चलते राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आर्थिक तंगी के चलते राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम
Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
सार
Kanpur News: आर्थिक तंगी के चलते राजमिस्त्री ने मौत को गले लगा लिया। घर की रसोई में बांस के सहारे दुपट्टा और अंगौछा से फंदा लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कल्याणपुर क्षेत्र में शुक्रवार को राजमिस्त्री ने पत्नी का दुपट्टा और अंगौछा जोड़कर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन उसे फंदे से उतार कर पास के एक अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन राजमिस्त्री के खुदकुशी करने की वजह आर्थिक तंगी बता रहे है।
पनकी रोड पर मिर्जापुर खडंजा निवासी उमाशंकर (40) मकान बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी बीनू और दो बच्चे अनुज और आराध्या हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बीनू घर के कामकाज में लगी थी। बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। उसी दौरान मौका देखकर उमाशंकर घर की रसोई में गए। वहां लगे बांस के सहारे रस्सी और अंगौछे से फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद बीनू रसोई में पहुंचीं, तो पति को फंदे पर लटकता देख चीख पड़ीं। परिवार और आसपास के लोग उमाशंकर को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पुलिस को आर्थिक तंगी के चलते उमाशंकर के खुदकुशी करने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।