फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drunk attendant beats tea vendor, pelts stones

Kanpur: नशे में धुत तीमारदार ने चाय दुकानदार को पीटा, किया पथराव, वीडियो वायरल

Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Drunk attendant beats tea vendor, pelts stones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
हैलट स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए आए तीमारदार ने चाय बेचने वाले बच्चे को पीट दिया। दुकान पहुंचकर जमकर कुर्सियां चलाई और पथराव किया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा अस्पताल के बाहर अशोक की चाय और परचून की दुकान है। उनके बेटे अभि और शिवा इसे चलाते हैं। अभि ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले किदवईनगर निवासी मोहम्मद शमीम ने अपनी गर्भवती पत्नी मिजबा को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। उसकी पत्नी बार-बार ऑपरेशन न कराने को लेकर हंगामा कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शमीम नशे में धुत था। उनकी दुकान का कर्मचारी रेहान वार्डों में तीमारदारों को चाय देने गया था। इसी दौरान शमीम ने रेहान को पीट दिया। दुकान के बाहर रखी कुर्सियां भी फेंक दी। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो पथराव भी किया। दुकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस टीम पहुंचने से पहले आरोपी पत्नी के साथ ई-रिक्शे से भाग गया। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि वीडियो दो से तीन पुराना है। दुकानदार ने तहरीर नहीं दी। फिर भी आरोपी को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed