{"_id":"67081640486488f44501e975","slug":"kanpur-drums-were-played-at-the-houses-of-two-absconding-associates-of-avnish-they-were-declared-fugitives-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अवनीश के फरार दो साथियों के घर पीटी डुगडुगी, भगोड़ा घोषित, पुलिस ने दोनों के घरों पर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अवनीश के फरार दो साथियों के घर पीटी डुगडुगी, भगोड़ा घोषित, पुलिस ने दोनों के घरों पर चस्पा किया नोटिस
Thu, 10 Oct 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास व डकैती के मामले में जेल में बंद अवनीश दीक्षित के फरार साथियों विवेक पांडेय उर्फ सोनू और मोहित बाजपेई को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों के घरों पर डुगडुगी पिटवाने के साथ ही दोनों के भगोड़ा घोषित होने संबंधी नोटिस को चस्पा किया। अब पुलिस दोनों पर जल्द इनाम घोषित करेगी।
बता दें, करोड़ों की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास मामले में लेखपाल विपिन कुमार और सैमुएल गुरुदेव सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा, डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में दो मामले दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में अवनीश समेत 12 नामजद 20 अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस अवनीश समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि, आरोपी यशोदानगर नौबस्ता निवासी मोहित बाजपेई और सेन पश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार निवासी विवेक पांडेय उर्फ सोनू फरार है। कोर्ट के गैर जमानती वारंट जारी करने बाद भी दोनों ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शु्क्ला ने बताया कि सोनू और मोहित दोनों को भगोड़ा घोषित किया गया है।