{"_id":"69cf70735ca16c8eed0807f7","slug":"kanpur-drug-addicted-erickshaw-driver-runs-over-businessman-father-breathes-his-last-in-front-of-his-child-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशेड़ी ई-रिक्शा चालक ने व्यापारी को रौंदा; मासूम के सामने पिता ने तोड़ा दम, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशेड़ी ई-रिक्शा चालक ने व्यापारी को रौंदा; मासूम के सामने पिता ने तोड़ा दम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 03 Apr 2026 01:17 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:17 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के नई सड़क इलाके में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। नशे में धुत चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में बैठे परिजन और रिश्तेदार
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र में नई सड़क पर कपड़ा व्यापारी नया चौक परेड निवासी मो. नौशाद (44) को शराब के नशे में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में नौशाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। गुरुवार देर रात वो दो साल की बेटी अमीरा को ससुराल लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को लोगों ने कुछ दूर दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे में मौत की जानकारी दी, तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि शहर में ई-रिक्शा के अराजकता चरम सीमा पर है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पूर्व में ही भी ई-रिक्शा कई लोगों की जान ले चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन