{"_id":"6ab9485d2cb07bd8dd01173b","slug":"kanpur-driver-uses-umbrella-as-rainwater-leaks-inside-roadways-bus-video-goes-viral-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता, वीडियो वायरल
Sun, 27 Sep 2026 10:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
बस में अंदर टपका पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में रोडवेज बसें भी टपक रही हैं। ऐसा ही तीन मिनट 34 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बस के अंदर बारिश का पानी टपकता दिखाई दे रहा है। सीटों और फर्श पर पानी ही पानी है। टपकते पानी से बचने के लिए चालक छाता लगाकर बैठा है। यह कानपुर के डिपो की बस है और वाराणसी रूट पर संचालित है। पानी गिरने के कारण सीटें भी गीली पड़ी हैं।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाला शख्स हंसकर चालक से कह रहा है खुद तो छाता लगाए हो सवारियों के लिए भी छाता लाओ। इस पर चालक कहता है उन्हें हम नहीं विभाग छाता देगा। एक युवक बस की सीटों को कपड़े से पोंछता दिख रहा है। वहीं, रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि बस से पानी टपकने की जानकारी नही है। पता लगवा कर बस की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन