फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drains choked in Thathi Nivada and Mahipalpur sewage contaminated water entered schools and homes

कानपुर: थाथी निवादा और महिपालपुर में नाला चोक, स्कूल और मकानों में घुसा गंदा पानी, पढ़ाई बाधित और कारोबार ठप

Wed, 14 Oct 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 14 Oct 2026 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर क्षेत्र अंतर्गत थाथी निवादा और महिपालपुर गांव में नाले की समय से सफाई न होने के कारण नाला पूरी तरह चोक हो गया है। इसके चलते नाले का बदबूदार गंदा पानी दुकानों, मकानों और स्कूल परिसर में भर गया है। स्कूल में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur Drains choked in Thathi Nivada and Mahipalpur sewage contaminated water entered schools and homes
स्कूल में भरा गंदा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिवराजपुर क्षेत्र के थाथी निवादा और महिपालपुर गांव में सफाई व्यवस्था की लाचारी से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। समय से नाले की सफाई न कराए जाने के कारण मुख्य नाला पूरी तरह चोक हो गया है। इसके चलते नाले का बदबूदार गंदा पानी उफनाकर रिहायशी मकानों, दुकानों और स्थानीय स्कूल परिसर में घुस गया है।

विज्ञापन

जलभराव के कारण जहां एक ओर बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला चोक होने से गंदा पानी सीधे स्कूल के मैदान और कक्षाओं तक पहुंच गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सुरक्षा के लिहाज से पढ़ाई ठप हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos





स्कूल बना तालाब, नौनिहाल परेशान
वहीं, पानी की निकासी न होने से दुकानों और घरों में जलभराव हो जाने से व्यापारियों व आम जनता को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंदे पानी के भराव और बदबू से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed