फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drainage system improvement underway in Shuklaganj survey of drains on Rajdhani Marg begins

Kanpur: शुक्लागंज में ड्रेनेज सिस्टम का सुधार, राजधानी मार्ग पर नालों का सर्वे शुरू, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Sat, 07 Feb 2026 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए राजधानी मार्ग के ऊंचे नालों का समतलीकरण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को तकनीकी सर्वे के बाद अब नई ड्राइंग तैयार की जाएगी, जिससे बारिश के दिनों में जल निकासी सुचारू हो सकेगी।

विज्ञापन
Kanpur Drainage system improvement underway in Shuklaganj survey of drains on Rajdhani Marg begins
राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण के लिए सर्वे शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए राजधानी मार्ग के दोनों छोर पर बड़े नालों को नालियों के बराबर करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को इसके लिए सर्वे का काम शुरू हुआ। इसकी ड्राइंग तैयार करने के बाद कार्यदायी एजेंसी की ओर से निर्माण कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन

आठ अक्तूबर 2025 को पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर फोरलेन राजधानी मार्ग पर स्थित ऊंचाई वाले नालों के पुनर्निर्माण की मांग की थी। नवंबर माह में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एच डी अहिरवार, सहायक अभियंता वी के श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे और अन्य विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।

विज्ञापन



बारिश के दिनों में होने वाली दिक्कत होगी दूर
शुक्रवार को कानपुर की एक कंपनी के सर्वेयर को बुलाया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि की मौजूदगी में उन्नाव शुक्लागंज की ओर बने नाले का सर्वे कराया गया। र्वे कार्य पूरा होने के बाद नाले की स्थिति का आंकलन होगा। जिसके बाद ऊंचे-नीचे बने नाले का समतलीकरण कराकर मोहल्लों को जलभराव से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पालिका जेई घनश्याम मौर्य ने बताया कि बारिश के दिनों में होने वाली दिक्कत इससे दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed