{"_id":"69ee40ea37ea241e39007a46","slug":"kanpur-dr-pravin-togadia-said-we-will-open-one-lakh-hanuman-chalisa-centers-to-assist-poor-hindu-families-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा- खोलेंगे एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र, गरीब हिंदू परिवारों की होगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा- खोलेंगे एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र, गरीब हिंदू परिवारों की होगी मदद
Sun, 26 Apr 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:16 PM IST
सार
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हर मंगल-शनि की शाम को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराएंगे।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि देश के हर गांव और शहर की कॉलोनियों में हम हर मंगलवार और शनिवार की शाम हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराएंगे। एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र खोलकर लगभग डेढ़ करोड़ परिवार को जोड़ा जाएगा। हनुमान चालीसा केंद्र के माध्यम से गरीब हिंदू परिवारों को डॉक्टर और वकील की मुफ्त सेवा के साथ ही रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी।
गोविंद नगर स्थित अमरेश भवन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी की प्रांत बैठक में डॉ. तोगड़िया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद चिंताजनक स्तर पर है। हमें बचपन से ही अपनी बहन-बेटियों को सावधान करना होगा। सरकार को भी चाहिए कि वह लव जिहाद के दोषियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करे। इससे पहले डॉ. तोगड़िया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में पं. कपिल गौड़ को प्रांत उपाध्यक्ष, गणेश द्विवेदी को प्रांत संयुक्त महामंत्री और रामजी मिश्रा को प्रांत मंत्री घोषित किया गया। बैठक में वेद सचान, ईश्वरी प्रसाद, शिवाजी यादव सहित अन्य रहे। उधर, शास्त्री नगर में डॉ. तोगड़िया पारिवारिक मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां दीपू पांडे, एडवोकेट राम किशन त्रिपाठी, नारायण मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा सहित अन्य रहे।
बेटियों-बहनों को स्वरक्षा के लिए देंगे प्रशिक्षण
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी मई-जून से देश भर में बेटियों-बहनों को स्वरक्षा के लिए कैंप लगाकर प्रशिक्षण देगी। उन्होंने 800 रुपये की एक डिवाइस के बारे में बताते हुए कहा कि उसका बटन दबाते ही उसके तार में करंट प्रवाहित हो जाएगा। उसे चारों ओर घुमाकर अपनी रक्षा की जा सकेगी।