फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dr Arif and terrorist Dr Umar used to communicate through gaming apps Agencies found evidence

UP: गेमिंग एप के जरिए डॉ. आरिफ और आतंकी डॉ. उमर की होती थी बात, एजेंसियों को टैबलेट से मिले सबूत, ये है आशंका

Sat, 15 Nov 2025 06:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Nov 2025 06:23 AM IST
सार

Kanpur News: जांच एजेंसियों को दिल्ली विस्फोट के संदिग्ध डॉ. आरिफ मीर के एप्पल टैबलेट की जांच में, विस्फोट में मारे गए डॉ. उमर से गेमिंग एप के चैट के जरिए बातचीत होने के प्रमाण मिले हैं। साथ ही, उनके व्हाट्सएप में देश के नामी अस्पतालों के डॉक्टरों वाले कई ग्रुप भी मिले हैं, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Kanpur Dr Arif and terrorist Dr Umar used to communicate through gaming apps Agencies found evidence
डॉ. उमर और डॉ. आरिफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉ. आरिफ मीर की दिल्ली विस्फोट में मारे गए डॉ. उमर से गेमिंग एप के जरिये बातचीत होती थी। यह जानकारी जांच एजेंसियों को उसके एप्पल के टैबलेट की जांच के बाद हुई। डॉ. आरिफ के वॉट्सएप में कई ग्रुप भी मिले हैं, जिनमें देश के नामी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए, एटीएस और यूपी एसटीएफ की विशेष टीम ने डॉ. आरिफ मीर को उठाने के साथ ही उसके कमरे से टैबलेट और दो मोबाइल भी कब्जे में लिए थे। एक मोबाइल डॉ. आरिफ के साथ पहले ही मिल गया था। तीन मोबाइल में से एक की-पैड वाला मोबाइल है।

विज्ञापन

Kanpur Dr Arif and terrorist Dr Umar used to communicate through gaming apps Agencies found evidence
डॉ. आरिफ के फ्लैट में लगा ताला - फोटो : amar ujala

कई की व्यक्तिगत चैट और वाइस कॉल भी
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को डॉ. आरिफ मीर के टैबलेट में कई गेमिंग एप हैं, जिसमें डॉ. उमर के साथ बातचीत होने के प्रमाण मिले हैं। इस एप से जुड़े हुए लोगों की तलाश की जा रही है। डॉ. आरिफ के वॉट्सएप नंबर में कई ग्रुप मिले हैं। इसमें देश के नामी अस्पतालों के डॉक्टरों के नंबर हैं। कई की व्यक्तिगत चैट और वाइस कॉल भी है। टीम ने उन अस्पतालों से भी जानकारी जुटा रही है।

Kanpur Dr Arif and terrorist Dr Umar used to communicate through gaming apps Agencies found evidence
डॉ. आरिफ का फ्लैट - फोटो : amar ujala

सभी डॉक्टरों, रेजीडेंट और कर्मियों का डाटा ले गई जांच एजेंसी
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों, रेजीडेंट और कर्मचारियों का डाटा जांच एजेंसी ले गई है। जांच एजेंसी ने उन फैकल्टी की जानकारी जुटाई जो बिना सूचना दिए मेडिकल कॉलेज को छोड़कर चले गए। टीम को कॉलेज की ओर से आठ ऐसे फैकल्टी की जानकारी दी गई, जिन्होंने 2006 या इसके बाद मेडिकल कॉलेज ज्वाइन किया और बाद में बिना जानकारी दिए छोड़कर चले गए।

विज्ञापन

Kanpur Dr Arif and terrorist Dr Umar used to communicate through gaming apps Agencies found evidence
डॉ. आरिफ का आधार कार्ड - फोटो : amar ujala

बिना सूचना नौकरी छोड़कर जाने वालों की भी जुटाई जानकारी
इन डॉक्टरों को 2021 में शासन ने डॉ. शाहीन के साथ बर्खास्त भी कर दिया था। टीम का जोर इनकी अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में रहा। इसके अलावा मेडिकल काॅलेज से 55 क्लर्क सहित 275 कर्मचारी, 240 फैकल्टी, 525 रेजीडेंट, करीब 1200 एमबीबीएस स्टूडेंट की जानकारी टीम को कॉलेज प्रबंधन ने दी है। टीम ने इनके नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिए हैं।

Kanpur Dr Arif and terrorist Dr Umar used to communicate through gaming apps Agencies found evidence
डॉ. आरिफ के संबंध में जानकारी देते कार्डियोलॉजी के डॉक्टर - फोटो : amar ujala

कॉर्डियोलॉजी में फैकल्टी-छात्रों का विजिलेंस वेरिफिकेशन भी होगा
कार्डियोलाजी में भी निदेशक प्रो. राकेश वर्मा की ओर से सभी फैकल्टी, सीनियर, जूनियर इंटर्न की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को निदेशक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसमें डॉ. उमेश्वर पांडेय, डॉ. नीरज, डॉ. माधुरी और सीएमएस डॉ. ज्ञानेंद्र शामिल हैं। कमेटी अपने स्तर से छात्रों के प्रपत्रों की जांच करेगी। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन और फिर विजिलेंस वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed