फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dr. Adityavardhan's body found in Ganga Barrage

Kanpur: 9वें दिन गंगा बैराज में मिला डॉ. आदित्यवर्धन का शव, पिता व भाई ने की शिनाख्त

Mon, 09 Sep 2024 12:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2024 12:38 PM IST
सार

Kanpur News: नानामऊ गंगाघाट पर डूबे डॉ. आदित्यवर्धन का शव 9वें दिन गंगा बैराज में मिला। डॉ. आदित्यवर्धन दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय डूब गए थे।

विज्ञापन
Kanpur: Dr. Adityavardhan's body found in Ganga Barrage
डॉ. आदित्यवर्धन का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के नानामऊ गंगाघाट पर 31अगस्त शनिवार सुबह गंगा में नहाते समय डूबे स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आदित्यवर्धन सिंह (44) का रविवार रात गंगा बैराज के गेट नंबर-एक के सामने शव उतराता मिला। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए डिप्टी डायरेक्टर को परिजनों को बुलाया गया था। मौके पर पहुंचे डॉ. आदित्यवर्धन के पिता व भाई ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


नहाते समय ले रहे थे सेल्फी
डॉ. आदित्यवर्धन गंगा में नहाते समय सेल्फी ले रहे थे। एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा के अनुसार इस बात की पुष्टि उनके दोस्तों प्रदीप व योगेश्वर ने की थी। दोस्तों ने बताया था कि उन्होंने सेल्फी लेने से रोका तो आदित्यवर्धन ने कहा कि चिंता मत करो, उन्होंने गंगा नदी में खूब तैराकी की है। इसी बीच वह तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed