Kanpur Double Murder: कोमल ने किचन से दिया था चाकू, रोहित को पहनाई थी भाई की टी शर्ट, फिर हत्या को दिया था अंजाम
मुन्ना लाल और राजदेवी का गला रेतने के दौरान रोहित की शर्ट खून से सन गई थी। पुलिस ने कर्रही में नाले के पास चाकू, टी शर्ट और एक जोड़ी जूता बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बर्रा-2 में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को गुरुवार को आला-ए-कत्ल बरामद हो गया। मुन्नालाल और राजदेवी का गला घर के किचन में रखे बड़े चाकू से रोहित ने रेता था। चाकू को कोमल उर्फ आकांक्षा ही लेकर आई थी। गला रेतने के दौरान रोहित की शर्ट खून से सन गई थी।
इस पर कोमल ने उसे अपने भाई अनूप की टी शर्ट लाकर दी थी। पुलिस ने कर्रही सब्जी मंडी स्थित रोहित के घर के पास बनी पुलिया से सटे नाले के पास बड़ा चाकू, नीली टी शर्ट और जूते बरामद कर लिए। गुरुवार को आला-ए-कत्ल बरामद करने के लिए पुलिस रोहित को कर्रही ले गई।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद किया। इस दौरान रोहित ने बताया कि वह अपनी शर्ट पहन कर गया था। जब दोनों का गला रेता तो उसकी शर्ट खून से भीग गई थी। कोमल ने उसे अनूप की एक नीली टी शर्ट निकाल कर दी थी। वही पहनकर वह भाग निकला था। चाकू कोमल ने ही लाकर दिया था।
भाई और प्रेमिका पर मढ़ता रहा आरोप
रोहित इस दौरान कहता रहा कि उसे कोमल और राहुल ने बरगलाया था। वह पहले दोनों की हत्या करने को तैयार नहीं था। फिर कोमल ने उसे भी अपने झांसे में लेकर उससे यह घटना कराई। कोमल कह रही थी कि आगे वह राहुल को छोड़कर उसे अपना लेगी।
सेना के अफसरों ने बिना वारंट देने से किया था इनकार
दोहरे हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राहुल को गिरफ्तार करने मुंबई पहुंची पुलिस को सेना के अफसरों ने बिना वारंट सुपुर्दगी में देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गुरूवार को कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट लेकर सेना व्हाट्सएप के जरिए सेना के अधिकारियों को भेजा। तब आरोपी को सेना के अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया।
फिर...कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस की एक टीम पांच जुलाई को मुंबई रवाना हो गई थी। इसमें सह विवेचक नौबस्ता थाने के एसएसआई जमाल अहमद, जनता नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार और हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल हैं। वह सैन्य अधिकारियों से मिले और पूरा घटनाक्रम बताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी, लेकिन सैन्य अधिकारियों ने बिना न्यायालय वारंट के राहुल को सौंपने से मना कर दिया था। इस पर पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से वारंट जारी करा सैन्य अधिकारियों को सह विवेचक को व्हाट्सअप कर दिया। इसके बाद उसे लेकर शहर के लिए रवाना हो गए।