{"_id":"6ab2c5499ca20d9b41064a05","slug":"kanpur-don-t-call-it-kazikheda-call-it-ganja-gali-cannabis-alley-instead-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: काजीखेड़ा नहीं, अब गांजे वाली गली बोलो भाई..., यहां दिनभर रहता गंजेड़ियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: काजीखेड़ा नहीं, अब गांजे वाली गली बोलो भाई..., यहां दिनभर रहता गंजेड़ियों का जमावड़ा
Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
सार
इलाके के लोगों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल किया। दिनभर गली में गंजेड़ियों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
गली में रहता गंजेड़ियों का जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा, कालीबाड़ी इलाका गांजा, चरस व स्मैक तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। दिनभर गली में गंजेड़ियों का जमावड़ा रहता है। वह अक्सर महिलाओं युवतियों से अभद्रता करते हैं। इलाके के ही एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें कई नशेबाज खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक कहता है कि इसे काजीखेड़ा नहीं, गांजे वाली गली बोलना चाहिए...। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बीते 13 सितंबर की रात काजीखेड़ा इलाके में इस स्मैक तस्करों के दो गुटों के बीच 10-12 राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि, पुलिस ने घटना से साफ इन्कार किया था। इलाके के कुछ लोगों ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि काजीखड़ा के भट्ठे में फायरिंग की घटना हुई थी। इधर, मंगलवार को सोशल मीडिया में एक युवक ने वीडियो वायरल किया। वायरल वीडियो में युवक ने कहा कि काजीखेड़ा इलाके में दिनभर गांजा लेने और बेचने वालों का जमावड़ा रहता है। इससे पूरा मोहल्ला परेशान है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है।