फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dm raid in rto office

कानपुर आरटीओ कार्यालय में डीएम ने मारा छापा, कई बाबुओं पर भड़के, हटाने के दिए निर्देश

Wed, 10 Jul 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
kanpur dm raid in rto office
कानपुर आरटीओ कार्यलय में डीएम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आरटीओ कार्यालय के कई बाबुओं पर जिलाधिकारी विजय विश्वास मंगलवार को जमकर बरसे। उन्होंने एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी से चेतावनी वाले लहजे में कहा कि लंबे समय से एक ही जगह जमे बाबुओं को तुरंत दूसरा काम सौंपें। उन्होंने मौके पर कई दलालों को पकड़कर जेल भिजवा दिया। वह दिन में औचक निरीक्षण करने आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीएम ने यह भी निर्देश किया कि जहां भी पब्लिक वाले काम होते हैं, वहां बैठने वाले बाबुओं के केबिन में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। कार्यालय में सभी कर्मचारियों पर नजर रखी जाए कि उनसे मिलने के लिए कौन-कौन आता है। जिलाधिकारी जिस समय आरटीओ कार्यालय पहुंचे, वहां के एक कर्मचारी के हाथ में 10 से अधिक फॉर्म थे। उन्होंने उसे देखते ही पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब उसका मोबाइल चेक किया गया, तो उसने कोड वर्ड में कई नाम फीड किए थे, जो रोजाना उसे फोन करते हैं। एआरटीओ को निर्देश दिया कि वे परिसर में दो बड़ी होर्डिंग लगाएं, जिसमें सभी तरह की सूचनाएं लिखी हों। हर कक्ष के बाहर लिखा जाए कि यहां क्या काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क बनाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाहरी लोगों का दखल यदि नहीं रुका ,तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसएसपी अनंत देव, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसपी पश्चिम संजीव सुमन के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम सहित कई थानों की पुलिस भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed