फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM Jitendra Pratap Singh inspected the temples said Bhitargaon is rich in archaeological heritage

Kanpur: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया मंदिरों का निरीक्षण, बोले- भीतरगांव पुरातात्विक विरासत का धनी

Fri, 01 Aug 2025 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 04:20 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को भीतरगांव क्षेत्र के दो प्राचीन मंदिरों का दौरा किया। उन्होंने श्रीजगन्नाथ मंदिर और गुप्तकालीन ईंटों से बने मंदिर के स्थापत्य को खूब सराहा और पूरे क्षेत्र को पुरातात्विक विरासत का धनी बताया।

विज्ञापन
Kanpur DM Jitendra Pratap Singh inspected the temples said Bhitargaon is rich in archaeological heritage
श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को भीतरगांव क्षेत्र का दौरा कर वहां की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दो अति प्राचीन मंदिरों का निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी भीतरगांव विकास खंड के बेहटा-बुजुर्ग गांव में स्थित अति प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर की भव्यता देखकर जिलाधिकारी मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर लगे प्रसिद्ध मानसूनी पत्थर को भी निहारा, जिससे टपकती बूंदों को देखकर मानसून की भविष्यवाणी की जाती है। मंदिर के पुजारी कुड़हाप्रसाद शुक्ला ने उन्हें मंदिर के इतिहास के बारे में बताया।

विज्ञापन

Kanpur DM Jitendra Pratap Singh inspected the temples said Bhitargaon is rich in archaeological heritage
गुप्तकालीन प्राचीन ईंटों से निर्मित ऐतिहासिक मंदिर का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : amar ujala

गुप्तकालीन प्राचीन मंदिर का निरीक्षण
इसके बाद जिलाधिकारी भीतरगांव कस्बे में स्थित गुप्तकालीन प्राचीन ईंटों से निर्मित ऐतिहासिक मंदिर पहुंचे। यहाँ की भव्यता, स्थापत्य कला और हर ईंट पर की गई बारीक नक्काशी देखकर वह बेहद खुश हुए और इसकी खूब सराहना की। इस प्राचीन धरोहर का इतिहास मंदिर के केयर टेकर लालजी शाही ने उन्हें बताया। दोनों मंदिरों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने पूरे भीतरगांव क्षेत्र को ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध और पुरातात्विक विरासत का धनी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed