फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: DM inspected Ursala Hospital

कानपुर: आम आदमी बनकर इलाज कराने पहुंचे डीएम, उर्सला अस्पताल का किया गुपचुप निरीक्षण, अव्यवस्थाएं देख भड़के

Tue, 05 Oct 2021 11:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Oct 2021 11:37 AM IST
सार

उर्सला अस्पताल में डीएम के गुपचुप निरीक्षण से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने साफ-सफाई और डॉक्टर के समय से ओपीडी में मौजूद न होने के लिए जवाब मांगा है। नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए।

विज्ञापन
kanpur: DM inspected Ursala Hospital
कानपुर: आम आदमी बनकर उर्सला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मंगलवार को सुबह 8 बजे डीएम विशाख जी अय्यर बड़ा चौराहा स्थित उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगकर ओपीडी के लिए अपना पर्चा बनवाया। अपनी आंखों के चेकअप के लिए वे नेत्र विभाग के बाहर बैठ गए। वहां तैनात डॉक्टर आरपी शाक्य और डॉ. एमएस लाल का 45 मिनट तक इंतजार किया। लेकिन डॉक्टर समय से नहीं आए। सरकारी अस्पताल में मरीजों के इलाज की हकीकत देखकर खुद डीएम भी परेशान हो गए।
विज्ञापन


डीएम ने पूरे अस्पताल का खुद अकेले निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। वहीं डीएम ने अस्पताल के स्टाफ से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कई विभागों के बाहर मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए काउंटर में 4 की जगह सिर्फ 2 ही संचालित मिले।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई भी नहीं मिली। जबकि अस्पताल में सुबह से ही मरीज और तीमारदार आने लगते हैं। पौने 9 बजे तक भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से नहीं की गई। डीएम ने यहां वार्डों का भी निरीक्षण किया, लेकिन वहां भी हालात कुछ ठीक नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अस्पताल से ही उर्सला डायरेक्टर डॉ. किरन सचान को फोन किया और सभी अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। डीएम के गुपचुप निरीक्षण से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने साफ-सफाई और डॉक्टर के समय से ओपीडी में मौजूद न होने के लिए जवाब मांगा है। नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed