फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DM did inspection, stopped salary of eight including absent doctor in CHC Patara

Kanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, सीएचसी पतारा में गैरहाजिर डाॅक्टर समेत आठ का वेतन रोका

Thu, 01 May 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 11:05 PM IST
सार

Kanpur News: सीएचसी पतारा में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को एक्सरे टेक्नीशियन रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नदारद मिले। 

विज्ञापन
Kanpur: DM did inspection, stopped salary of eight including absent doctor in CHC Patara
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। वहां एक्सरे टेक्नीशियन रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नदारद रहे। इसके साथ ही डाॅक्टर और छह कर्मी भी छुट्टी लिए बिना गायब रहे। डीएम ने सभी आठ का वेतन रोकने का आदेश दिया है। चिकित्सा अधीक्षक ने अप्रैल में सिर्फ सात ओपीडी की, जबकि महीने भर में केवल 60 ही एक्सरे हुए। उन्होंने सीएमओ को जांच के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


डीएम के सीएचसी पहुंचते ही उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। यहां एक्सरे टेक्नीशियन अमन वर्मा नहीं मिले, लेकिन उनके हस्ताक्षर रजिस्टर में थे। इसके साथ ही डाॅ. अश्वनी कुमार बाघमारे, आशीष कुमार श्रीवास्तव, साैरभ राय, मलखान सिंह, डीके सोनी, अनूप कुमार, श्याम सुंदर नदारद रहे। उनकी कोई भी छुट्टी रजिस्टर में नहीं थी। डीएम ने अन्य स्टाफ से कई सवाल किए, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे सका। जांच करने पर पता चला कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार खुद ओपीडी में मरीजों को नहीं देखते हैं। उन्होंने जब सवाल किए तो अधीक्षक ने संचारी रोग अभियान व अन्य व्यवस्थाओं में व्यस्त रहने का हवाला दिया। इस पर जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने के सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

Kanpur: DM did inspection, stopped salary of eight including absent doctor in CHC Patara
गोशाला में देखी व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
गोशाला में न हरा चारा न पानी की व्यवस्था
पतारा ब्लॉक के बरनाव स्थित गो आश्रय स्थल के निरीक्षण में उन्हें गोशाला जाने के मुख्य मार्ग की हालत खराब मिली। नाद में गोवंश सूखा चारा खाते नजर आए। यहां न चोकर की उपलब्धता थी और न पानी की सही व्यवस्था। केयर टेकर सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने पशुचिकित्साधिकारी को जमकर फटकार लगाई। अव्यवस्थाएं देखकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट देने और प्रधान को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed