फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Diwan and PRV constable clash over handing over accused, video goes viral

Kanpur: आरोपी की सुपुर्दगी को लेकर दीवान और पीआरवी सिपाही में नोकझोंक, वीडियो वायरल

Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Diwan and PRV constable clash over handing over accused, video goes viral
दीवान और पीआरवी सिपाही के बीच हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
बिधनू में मंगलवार की सुबह पत्नी को पीटने के आरोप में पीआरवी पति को लेकर थाने पहुंची। थाने के दीवान ने आरोपी की सुपुर्दगी लेने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर पीआरवी सिपाही और दीवान के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


शंभुआ निवासी आरती ने मंगलवार सुबह 8:44 बजे अपने पति रोहित द्वारा पीटने की सूचना कंट्रोलरूम पर दी। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पहले पति-पत्नी को समझाने का प्रयास किया। महिला की कार्रवाई की मांग पर पति को पकड़कर थाने ले आए। पीआरवी के सिपाही वैभव ने थाने के मुंशियाने में मौजूद दीवान जितेंद्र कुमार से आरोपी की सुपुर्दगी लेने को कहा। जितेंद्र ने दंपती के विवाद को मौके पर ही सुलझाने के अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए सुपुर्दगी लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन


दीवान और सिपाही में इसे लेकर बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने अधिकारियों को दिखाने की बात कहते हुए दीवान का वीडियो बना लिया। वीडियो में दीवान आरोपी की सुपुर्दगी लेने से इन्कार करते नजर आ रहे हैं। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पति पर मारपीट की कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed