Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Diwali celebrations at schools in Shuklaganj children created rangolis and set off fireworks

कानपुर: शुक्लागंज के स्कूलों में दीपावली की धूम, बच्चों ने सजाई रंगोलियां...आतिशबाजी भी की, मेधावी पुरस्कृत

Sat, 07 Nov 2026 09:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के विभिन्न विद्यालयों में धनतेरस और दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाने के साथ भव्य सजावट की और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Diwali celebrations at schools in Shuklaganj children created rangolis and set off fireworks
स्कूल में रंगोली सजाती छात्राएं - फोटो : Amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज नगर के ज्यादातर स्कूलों में शुक्रवार को दीपोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। स्कूल में भव्य सजावट की। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में धनतेरस और दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में भव्य सजावट की। साथ ही आकर्षक रंगोली बनाई। प्रबंधक प्रभात शुक्ला ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सह प्रबंधक विराट शुक्ला ने दीपावली के पर्व के बारे में बताया। वहीं, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं अंबिका प्रसाद मेमोरियल लिटिल किंगडम में दीपावली का पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos





विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
विद्यार्थियों के लिए विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने बताया कि कक्षा एक से चार तक के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली, दीया मेकिंग एवं तोरण मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

स्कूलों में दीपोत्सव पर्व मनाया गया
पोनी रोड स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र चंचल दीक्षित, माही श्रीवास्तव, उपासना अवस्थी एवं नैन्सी झा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुधा तिवारी और अभिषेक तिवारी मौजूद रहे। गांधी नगर स्थित ब्राइट कैरियर, आनंद नगर स्थित शिवम कांवेंट समेत अन्य स्कूलों में भी दीपोत्सव पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed