फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur division players won 19 medals in Taekwondo.

Kanpur News: ताइक्वांडो में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur division players won 19 medals in Taekwondo.
कानपुर। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन से सात अक्तूबर तक 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए चार स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य समेत कुल 19 पदक जीते।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-14 में देवांश जायसवाल ने स्वर्ण, अरुण कुमार ने रजत और आयुष वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 में आदित्य सिंह ने स्वर्ण, राजीव ने रजत और निहाल श्रीवास्तव, आरव पाल और शिवेंद्र ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 में धर्मवीर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, अविरल पाठक और नकुल को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग के अंडर-17 में ज्ञानवी सैनी (59 किग्रा) ने स्वर्ण और अनन्या साहू (52 किग्रा) ने रजत पदक जीता। सानिया अंसारी, ज्योति, संस्कृति और सृष्टि गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-19 में रितिका सैनी ने रजत और नव्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच अविचल पाठक रहे। मंडल सचिव अनुराग मिश्रा, जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी और प्रिंसिपल व संयोजक मोहित दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed