फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Diversion from tomorrow heavy vehicles will not ply on ghat route system implemented in two phases

Kanpur: कल से डायवर्जन…घाटों वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, दो चरणों में लागू होगी डायवर्जन व्यवस्था

Sun, 26 Oct 2025 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 10:16 AM IST
सार

Kanpur News: छठ पर्व के लिए कल दोपहर दो बजे से दो चरणों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। गंगा घाटों की ओर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिससे सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
Kanpur Diversion from tomorrow heavy vehicles will not ply on ghat route system implemented in two phases
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छठ पर घाटों के किनारे जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन कल से लागू रहेगा। ट्रैफिक विभाग की ओर से की गई व्यवस्था दो चरणों में लागू रहेगी। पहला चरण 27 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से छठ पूजा की समाप्ति तक और दूसरा चरण 28 अक्तूबर की रात दो बजे से अनुष्ठान के समापन तक प्रभावी होगी। इस दौरान चुनिंदा मार्गों पर सिर्फ दो पहिया वाहनों का संचालन ही जारी रहेगा।

विज्ञापन

  • गंगा बैराज, अटल घाट और कर्बला चौराहा की तरफ भारी व मध्यम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे वाहन गंगा बैराज से यश कोठारी या मंधना चौराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • कंपनी बाग से बीमा चौराहा (जाजमऊ) वीआईपी रोड तक भी किसी प्रकार का भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। इन वाहनों को रावतपुर होते हुए रामादेवी जीटी रोड से गंतव्य तक जाना होगा।
  • गुरुदेव चौराहे की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मैनावती मार्ग तिराहे के आगे कर्बला चौराहा एवं गंगा बैराज की ओर नहीं जा सकेंगे। यह एनआरआई सिटी की ओर से आगे जा सकेंगे।
  • कंपनी बाग चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों को भी कर्बला चौराहा से आगे बैराज की दिशा में जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • नौ नंबर क्राॅसिंग से नमक फैक्टरी की ओर जाने वाले वाहन छपेड़ा पुलिया से और विजयनगर की दिशा से नमक फैक्टरी की ओर जाने वाले वाहन डबल पुलिया से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।
  • भारी व मध्यम वाहनों को नहर रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। विजयनगर से भौंती बाईपास की ओर बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। इस मार्ग के वाहन दादानगर चौराहे से एलएमएल चौराहे की ओर से होकर जाएंगे।
  •  पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग से पनकी मंदिर व आवास-विकास नहर की ओर तथा न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाईपास से विजयनगर चौराहे की ओर भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। उनकी आवाजाही न्यू ट्रांसपोर्टनगर से गैस प्लांट, एलएमएल चौराहा होते हुए होगी।
  • भाटिया तिराहा, शताब्दी द्वार पनकी, कल्यानपुर क्राॅसिंग, बगिया क्रॉसिंग, दलहन क्रॉसिंग तथा पनकी रोड मार्गों पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही रोकते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
  • फूलबाग से मेघदूत तिराहे के रास्ते सरसैया घाट और ग्रीन पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोकते हुए उन्हें बड़ा चौराहा, एमजी कॉलेज व मधुवन तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • नन्दलाल चौराहा व सीटीआई चौराहा से दीप तिराहे की ओर, बर्रा बाइपास चौराहे से दीप तिराहे की ओर, मयंक चौराहा से अंबेडकरनगर मार्ग तथा गुजैनी से गुजैनी नहर तक भी मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों के पास होगी पार्किंग
श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की है। कर्बला चौराहा से मस्जिद तक, बक्कल (परमट) पार्किंग क्षेत्र में, सरसैया घाट से चेतना चौराहा तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। गैस गोदाम लठ्ठा कोठी के पास, गुजैनी चौकी से सटे रामलीला मैदान, मयंक चौराहा के पास अंबेडकर पार्क, अर्मापुर से विजयनगर चौराहे की तरफ सड़क के बाईं तरफ व आवास-विकास नहर से कल्याणपुर क्रॉसिंग तक भी सड़क के बाईं ओर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। शताब्दी द्वार पनकी के पास रामलीला मैदान में भी दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed