{"_id":"632764635470b053ce5621ba","slug":"kanpur-disclosure-of-gst-theft-in-vehicle-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वाहन पार्किंग में जीएसटी चोरी का खुलासा, डिप्टी सीएमएम चार दिन से कर रहे अनियमितता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वाहन पार्किंग में जीएसटी चोरी का खुलासा, डिप्टी सीएमएम चार दिन से कर रहे अनियमितता की जांच
Mon, 19 Sep 2022 08:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Sep 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में मास्क, सैनिटाइजर की खरीदारी में अनियमितता की जांच कर रही रेलवे के डिप्टी सीएमएम हिमांशु शुक्ला की अध्यक्षता वाली जांच टीम को रविवार को कई तथ्य मिले हैं। पता चला कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन के वाहनों की पार्किंग का ठेका खत्म होने के बाद भी कागजों पर चलता रहा।
विज्ञापन
नाम के लिए यह रेलवे का कॉमर्शियल विभाग चला रहा था लेकिन वास्तव में इसका संचालन ठेकेदार कर रहा था। इससे लाखों रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। बुकिंग, रिजर्वेशन समेत अन्य ऑफिसों में ड्यूटी शिफ्ट मन मुताबिक कराने की भी जांच टीम ने की है।
विज्ञापन
कोरोना काल में एक पास कानपुर से न्यू जलपाईगुड़ी का जारी तो हुआ है पर इस बात का प्रमाण नहीं मिला है कि आखिरकार किस वजह से पास जारी हुआ है। इस दौरान कोई विभागीय कार्य का उल्लेख नहीं किया गया है। सबसे बड़ा घोटाला सीपीसी माल गोदाम का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
इसमें व्यापारियों को आसानी के लिए रेलवे गोदाम में ही माल रखा गया, जिससे व्यापारी अपनी सुविधा के हिसाब से यहां से माल सीधे फुटकर विक्रेताओं और डीलरों को भेजते रहे। इससे व्यापारियों का गोदाम खाली रहा, उन्हें यहां से माल उठाने का भाड़ा बचा और रेलवे का प्रति घंटे के हिसाब से डैमेज चार्ज का भी घाटा होता रहा। यह सब सीपीसी माल गोदाम के सीजीएस की मिलीभगत से हुआ। यह मामला एक साल पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब इसकी जांच हो रही है।