फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dinu gangs Narayan Bhadoria history sheet opened Deepak Jadons is ready more than six cases registered

Kanpur: दीनू गैंग के नारायण भदौरिया की हिस्ट्रीशीट खुली, दीपक जादौन की तैयार…छह से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Jul 2025 10:43 AM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता नारायण भदौरिया को किदवईनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। उन पर धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और जमीन कब्जाने सहित 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गैंग के एक और सदस्य दीपक जादौन की भी हिस्ट्रीशीट तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dinu gangs Narayan Bhadoria history sheet opened Deepak Jadons is ready more than six cases registered
नारायण सिंह भदौरिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय गैंग का सदस्य अधिवक्ता नारायण भदौरिया अब हिस्ट्रीशीटर हो गया है। किदवईनगर पुलिस ने सोमवार को उसकी हिस्ट्रीशीट 320-ब खोल दी। किदवईनगर के साइट-नंबर दो निवासी नारायण भदौरिया इन दिनों फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए घर समेत अन्य संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दे चुकी है। शनिवार को ही नौबस्ता पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

उस पर नौबस्ता में सरकारी जमीन कब्जाने के साथ ही भाजपा नेता की पारिवारिक जमीन पर कब्जा करने का भी मामला दर्ज है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि भाजपा नेता अनूप तिवारी ने बूढ़पुर मछरिया में करोड़ों रुपये की पारिवारिक जमीन पर कब्जा करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा भी नारायण पर कोहना, गोविंदनगर, बिधनू, नौबस्ता, बर्रा, घाटमपुर, जाजमऊ और किदवईनगर थानों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

दीपक जादौन की हिस्ट्रीशीट तैयार
इनमें धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, वसूली, अतिक्रमण करना, कूटरचना, आपराधिक षड़यंत्र, एससी-एसटी और लोकसेवक आदेश की अवज्ञा आदि के कुल 11 मामले शामिल हैं। इन्हीं मामलों को देखते हुए उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं, दीनू गैंग के दूसरे सदस्य वाई-ब्लॉक किदवईनगर निवासी दीपक जादौन की भी हिस्ट्रीशीट पुलिस तैयार कर रही है। उस पर भी नौबस्ता, हनुमंत विहार और बर्रा समेत कई थानों में छह से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। जल्द ही उसकी भी हिस्ट्रीशीट खोल दी जाएगी। वह भी जमीन कब्जाने के मामलों में आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed