फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Did not come the first time called again for statement three Deputy SP, Inspector and two KDA personnel

Kanpur: पहली बार में आए नहीं…बयान के लिए दोबारा बुलाया, तीन डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर व दो केडीए कर्मी हैं शामिल

Fri, 05 Sep 2025 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 09:32 AM IST
सार

Kanpur News: अखिलेश दुबे व साथियों के खिलाफ जांच में पुलिस और केडीए कर्मियों की संलिप्तता के सबूत मिलने पर एसआईटी ने तीन डिप्टी एसपी, एक इंस्पेक्टर और केडीए के पूर्व सचिवों को बयान के लिए सात दिन का समय देते हुए दोबारा नोटिस जारी किया है। पहले बुलाने पर कोई भी उपस्थित नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Kanpur Did not come the first time called again for statement three Deputy SP, Inspector and two KDA personnel
आरोपी अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा और पीड़ित रवि सतीजा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एसआईटी ने तीन डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, केडीए के पूर्व कर्मचारियों को दोबारा से नोटिस भेजा है। उन्हें बयान के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इससे पूर्व भी पुलिसकर्मियों और केडीए वीसी के दोनों पूर्व सचिव को नोटिस जारी हुआ था।

विज्ञापन

हालांकि, बयान के लिए कोई नहीं आया था। अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ जांच कर रही एसआईटी को जमीन के खेल में पुलिस, प्रशासनिक और केडीए के कर्मचारियों का हाथ होने का सबूत मिला है। उसके लिए कई गवाहों और शिकायतकर्ताओं के बयान लिए गए।

विज्ञापन

29 और 30 अगस्त को बुलाया था
उनकी ओर से मिली जानकारियोें में डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला, विकास कुमार पांडेय, संतोष सिंह, इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी और केडीए वीसी के पूर्व सचिव एमके सोलंकी व कश्यपकांत दुबे का नाम सामने आया। एसआईटी ने सभी को बयान के लिए 29 और 30 अगस्त को बुलाया था। क्षेत्राधिकारी ऋषिकांत शुक्ला इस समय हरदोई, विकास कुमार पांडेय लखनऊ कमिश्नरी और संतोष सिंह मैनपुरी में हैं।

विज्ञापन

बयान के लिए सात दिन का समय दिया
इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी मेडिकल लगाकर गैरहाजिर हैं। एमके सोलंकी बस्ती विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और अन्य कर्मचारियों को दोबारा से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बयान के लिए सात दिन का समय दिया है।

विज्ञापन

एक डिप्टी एसपी ने कहा पहले आरोप पत्र लेकर आएं
पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक डिप्टी एसपी के पास दरोगा नोटिस लेकर पहुंचे थे। उन्हें डिप्टी एसपी ने कहा कि पहले आरोप पत्र लेकर आएं जिस पर वह बयान देंगे। बिना आरोप पत्र के किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed