फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Diarrhea spread in Gujaini, one girl died, 14 sick

Kanpur: गुजैनी में डायरिया फैला, एक बच्ची की मौत, 14 बीमार

Sun, 07 Aug 2022 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

कानपुर में डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों को उबाल कर पानी पीने की सलाह दी।

विज्ञापन
Kanpur: Diarrhea spread in Gujaini, one girl died, 14 sick
रिया गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में संक्रमित पानी की वजह से गुजैनी में डायरिया फैल गया। चपेट में आने से एक की मौत हो गई और 14 बीमार हैं। आठ रोगी क्षेत्र के बिंदेश्वरी अस्पताल में भर्ती हैं। छह का इलाज घर में ही चल रहा है। क्षेत्र में संक्रमित पानी की आपूर्ति के साथ ही जगह-जगह जलभराव है। घरों में क्लोरीन की दवा बांटी गई और पानी के नमूने लिए गए।

विज्ञापन


डीएम, नगर आयुक्त, सीडीओ और सीएमओ ने मौके पर जाकर स्थिति देखी। डीएम विशाख जी. ने रैंप तोड़कर पानी निकालने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घरों का सर्वे किया। इसके साथ ही शिविर लगाकर गुजैनी पीएचसी की टीम ने रोगियों की जांच की।
विज्ञापन


शनिवार को गुजैनी में सुलखान की बेटी रिया (12) की डायरिया से मौत हो गई। क्षेत्रीय पार्षद अनिल यादव ने बताया कि रिया तीन दिन से बीमार थी। इसके अलावा विष्णु गुप्ता (5), परी (14), देव कली (53), शिवम (20), प्रभात (25) और राहुल द्विवेदी (43) का घर पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी (40), गिरिजा देवी (60), विराट (4), रवि (32), वर्षा (21), चांदनी (25), सुशील (25), अंजलि (22) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉ. मीनाक्षी सचान ने कैंप लगाया। इसमें 15 रोगी बुखार और दो रोगी डायरिया के आए। इसके साथ ही 1083 घरों का सर्वे किया गया।

सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि संक्रमित पानी से डायरिया हुआ है। पानी की सैंपल की जांच कराई गई। लोगों को उबाल कर पानी पीने की सलाह दी गई। पार्षद ने बताया कि जे-ब्लाक और आई-ब्लाक में 200 से ज्यादा बीमार हैं। चार अगस्त से इस वार्ड में 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया जा रहा है। घरों का सर्वे रविवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed