फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Development Authority to build flat and shopping complex in Motijheel

खुशखबर: केडीए जल्द बनाएगा मोतीझील में फ्लैट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हर वर्ग के लोगों को लॉटरी से मिलेगा आवंटन

Wed, 11 May 2022 07:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 07:26 AM IST
सार

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा मोतीझील में फ्लैट्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं और जमीन का निरीक्षण भी केडीए वीसी अरविंद सिंह ने टीम के साथ कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Development Authority to build flat and shopping complex in Motijheel
निरीक्षण करते केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) मोतीझील में फ्लैट और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाएगा। यहां पर कुल एक हेक्टेयर (पांच बीघा) जमीन है। इस पर अभी कई सरकारी आवास बने हैं, जो काफी जर्जर हो चुके हैं। मंगलवार को केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने अपनी टीम के साथ इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। मोतीझील मेट्रो स्टेशन के आसपास स्थित इस जमीन पर बने सरकारी आवासों को गिराया जाएगा।

विज्ञापन

इसकी जगह पर बनने वाले फ्लैट अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आम लोगों को भी लॉटरी सिस्टम से दिए जाएंगे। इसी तरह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कई बड़े शो रूम और दूसरी दुकानें भी खोलने की व्यवस्था रहेगी। कई वर्षों से केडीए शहर के बीच कोई आवासीय योजना नहीं ला पाया है। इस वजह से भी प्राधिकरण इस नई योजना को लेकर काफी उत्साहित है। केडीए इसका अध्ययन कर रहा है कि मेट्रो स्टेशन और पास स्थिति तुलसी उपवन को इस योजना से किस तरह जोड़ा जा सकता है। 

विज्ञापन

इसी के तर्ज पर शहर के दूसरे स्थानों पर जहां सरकारी भवनों की स्थिति जर्जर है, वहां नई योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। इसमें आवास के साथ व्यावसायिक दोनों तरह के निर्माण का ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण में मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता व विशेष कार्याधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बड़े शोरूम खोलने की होगी व्यवस्था
केडीए की तरफ से बनाए जाने वाला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स उच्च स्तर का होगा, ताकि यहां बड़ी कंपनियों के शोरूम खोले जा सकें। कॉम्प्लेक्स को किराये पर देने की योजना है, जिससे केडीए को इसके निर्माण की लागत भी निकलती रहे। इसके अलावा इसमें दुकानें भी निकाली जाएंगी। यह पूरी परियोजना बड़े महानगरों की तर्ज पर बनाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स के अनुसार होगी। 

केडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से यहां बने पुराने आवासों का परीक्षण और सर्वे कराने का निर्देश दिया है। केडीए इस योजना को तेजी से पूरा करना चाहता है। इसलिए अधिकारियों को इस पर लगातार काम करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed