{"_id":"684b0f0e2f3d99c1f70541a8","slug":"kanpur-deputy-cm-postponed-prabuddh-sammelan-on-the-information-of-plane-crash-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विमान हादसे की सूचना पर डिप्टी सीएम ने स्थगित किया प्रबुद्ध सम्मेलन, मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विमान हादसे की सूचना पर डिप्टी सीएम ने स्थगित किया प्रबुद्ध सम्मेलन, मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
Thu, 12 Jun 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:04 PM IST
सार
Kanpur News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे की सूचना पर डिप्टी सीएम ने सम्मेलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेहरूनगर स्थित अंध विद्यालय में गुरुवार को प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान अहमदाबाद में विमान हादसा होने की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थगित कर लौट गए। इससे पहले हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर अंध विद्यालय में प्रदर्शनी और प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इसमें भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत की। सांसद रमेश अवस्थी और देवेंद्र सिंह भोले के संबोधन के दौरान अहमदाबाद में विमान हादसा होने की जानकारी मिली। इसमें काफी लोगों के निधन की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
इसमें भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत की। सांसद रमेश अवस्थी और देवेंद्र सिंह भोले के संबोधन के दौरान अहमदाबाद में विमान हादसा होने की जानकारी मिली। इसमें काफी लोगों के निधन की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, दिनेश राय, वेणु रंजन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, पार्षद पवन गुप्ता, अनूप अवस्थी आदि मौजूद रहे।