{"_id":"64edaac3c1a05afcf2064d2c","slug":"kanpur-dengue-update-seven-infected-with-dengue-were-found-three-from-non-district-sample-has-been-sent-for-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dengue Update: डेंगू के सात संक्रमित मिले...तीन गैर जनपद के, एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dengue Update: डेंगू के सात संक्रमित मिले...तीन गैर जनपद के, एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है सैंपल
Tue, 29 Aug 2023 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:53 PM IST
सार
Kanpur News: 51 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 40 लोग डेंगू के लक्षण युक्त थे और 11 लोग मलेरिया के लक्षण युक्त थे। इनमें से तीन लोगों के अंदर डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से कानपुर जनपद के अंदर एक उन्नाव, एक फतेहपुर और तीसरा मिर्जापुर का निवासी है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में डेंगू के सात संक्रमित और मिले हैं। इनमें चार शहर के हैं और तीन दूसरे जिलों के हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि शहर में चार डेंगू पॉजीटिव रोगियों की जांच किट से हुई थी। इनका सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक संक्रमित उन्नाव, एक फतेहपुर और एक मिर्जापुर का है। इनकी जांच शहर में हुई थी। इसके अलावा 40 डेंगू संदिग्ध रोगी मिले हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। मलेरिया की जांच के लिए 11 रोगियों के सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही है प्लेटलेट्स की मांग
वहीं, लगातार बढ़ती रोगियों की संख्या से प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तक रोजाना चार से पांच यूनिट की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब रोजाना 40 से अधिक यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड आने लगी है। वहीं, निजी अस्पतालों में भी डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन