फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Demand for reservation intensifies Nishad Party submits memorandum to MLA

Kanpur: आरक्षण की मांग तेज, निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, सदन में मुद्दा उठाने की मांग, मिला आश्वासन

Fri, 31 Jul 2026 09:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 31 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में मछुआ समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सरोज कुरील को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील की।

विज्ञापन
Kanpur Demand for reservation intensifies Nishad Party submits memorandum to MLA
मछुआ आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में मछुआ आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सरोज कुरील को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने आरक्षण के अधिकार की मांग करता आ रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने विधायक से आगामी विधानसभा सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और सरकार तक समाज की मांग पहुंचाने की अपील की। विधायक ने कार्यकर्ताओं को उनकी मांग को सदन में रखने का आश्वासन दिया। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राज निषाद ने बताया कि उन्होंने मछुआ समाज को आरक्षण दिए जाने समेत समाज के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन





सदन में मुद्दे को मजबूती से उठाया जाए
कार्यकर्ताओं ने कहा कि निषाद समाज के लोगों को उनके अधिकार और सरकारी योजनाओं में उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने विधायक से कहा कि आगामी सदन में मछुआ आरक्षण के मुद्दे को मजबूती से उठाया जाए, ताकि समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सरकार गंभीरता से विचार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed