{"_id":"584bd15f4f1c1b732a449a3d","slug":"kanpur-delhi-direct-flights-first-started-received-international-connectivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कानपुर-दिल्ली’ पहली और सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, मिली इंटरनेशनल कनेक्टिविटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कानपुर-दिल्ली’ पहली और सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, मिली इंटरनेशनल कनेक्टिविटी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत सिन्हा ने किया फ्लाइट सेवा का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 महीने बाद चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) कानपुर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली की पहली और सीधी फ्लाइट सर्विस शनिवार से शुरू हो गई। वीआईपियों से भरे प्लेन ने 1:30 बजे चकेरी में लैंड किया। पहले दिन 67 यात्री दिल्ली से कानपुर हवाई सेवा के जरिये आए वहीं कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या शनिवार को 65 रही।
यहां नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत सिन्हा उद्घाटन करेंगे और पहली फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया। यह सिलसिला दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। दोपहर 3.39 बजे फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। नागरिक उड्डयन मंत्री एयरपोर्ट के बाहर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर अब एविएशन नेटवर्क से कनेक्ट हो चुका है इसका लाभ सभी को मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों को बधाईयां दीं। इस दौरान सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी, एलाइंस एयर के सीईओ सीएस सुब्बैया और एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर आदि लोग मौजूद रहे। कानपुर से नई दिल्ली की दूरी एक घंटे 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। नई दिल्ली से फ्लाइट दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर कानपुर आएगी। चकेरी एयरपोर्ट पर 30 मिनट तक फ्लाइट रुकेगी, फिर दोपहर 2:10 बजे फ्लाइट नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। निर्धारित समय के हिसाब से फ्लाइट दिल्ली पहुंच जाएगी।
सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट
कानपुर से नई दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) चलेगी। इसके विस्तृत शेड्यूल एयर इंडिया ने जारी कर दिए हैं। वेबसाइट airindia.in पर जाकर टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
बुकिंग की प्रारंभिक डेट
13 दिसंबर, 15 दिसंबर, 17 दिसंबर, 20 दिसंबर, 22 दिसंबर, 24 दिसंबर, 27 दिसंबर, 29 दिसंबर, 31 दिसंबर, 3 जनवरी और 5 जनवरी के टिकट बुक कराए जा सकते हैं। अगले तीन और छह महीने के टिकट भी बुक कराए जा सकते हैं।
फ्लाइट की टाइमिंग
दोपहर 12:15 बजे- दिल्ली से फ्लाइट कानपुर के लिए उड़ान भरेगी।
दोपहर 1:40 बजे- फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी।
दोपहर 2:10 बजे- फ्लाइट कानपुर से नई दिल्ली के उड़ान भरेगी।
अपराह्न 3:35 बजे- फ्लाइट नई दिल्ली पहुंचेगी।
इंटरनेशनल कनेक्टिविटी मिली
कानपुर को अब इंटरनेशनल कनेक्टिविटी मिल चुकी है। उड़ान भरने वाली फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के टर्मिनल-3 पर जाएगी, जहां से इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी मिलती है। दुबई, गल्फ कंट्री, लंदन, न्यूयार्क और टोरेंटो की फ्लाइटें भी मिल जाती हैं। मुंबई, हैदराबाद की फ्लाइट भी यहीं से मिल जाएगी।।