Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Youths fishing in Non River find missile-like object; investigation underway

UP: नोन नदी के नाले में मिला मिसाइल की तरह दिखने वाला मोर्टार सेल, पुलिस ने घेराबंदी कर शुरू की जांच पड़ताल

Thu, 11 Jun 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 11 Jun 2026 12:09 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: नोन नदी में मोर्टार मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Youths fishing in Non River find missile-like object; investigation underway
नोन नदी में मिली मिसाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर के पास से निकली नोन नदी के नाले में बुधवार दोपहर मछली पकड़ रहे युवकों को मिसाइल की तरह दिखने वाला एक मोर्टार सेल पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। चारों तरफ घेराबंदी कर जांच शुरू की। वहीं, झांसी से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


गजनेर-रायपुर सड़क पर जसवापुर के पास बने पुल के नजदीक गिरने वाले नाले में बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब कुछ लड़के मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान गड्ढे में उन्हें कीचड़ में मोर्टार सेल पड़ा दिखा। इसकी जानकारी युवकों ने गांव के लोगों को दी। इधर गांव के अनिल ने संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। मिसाइल की तरह दिखने वाली वस्तु के मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ देर बाद गजनेर थाना पुलिस के साथ सीओ अकबरपुर संजय सिंह, फोरेंसिक टीम पहुंचीं।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने इसे मोर्टार सेल बताते हुए जांच शुरू की। साथ ही जिस स्थान पर मोर्टार सेल मिला उसके चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से उसे पानी भरे गड्ढे में डलवाया। इधर मौके पर मौजूद जोधेपुर निवासी पूर्व सैनिक डाक बाबू ने बताया कि यह मोर्टार सेल है। युद्ध के दौरान पैदल सैनिक इसका प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी मारक क्षमता करीब 500 मीटर तक होती है। मोर्टार सेल में आगे की ओर पंखा लगा है। इससे अनुमान लगाया कि यह निष्क्रिय नहीं है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोर्टार सेल प्रतीत होता है। बम निरोधक दस्ता झांसी से आ रहा है। दस्ता आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed